SSC GD Constable Answer Key 2024: इस लिंक से डाउनलोड करें एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की, जानें कब होगी जारी

SSC GD Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी जीडी कांस्टेबल री एग्जाम का आयोजन 30 मार्च को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द जारी की जाएगी।

SSC GD Constable Answer Key 2024, Sarkari Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (SSC GD Constable Provisional Answer Key 2024) व रिस्पॉन्स शीट किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। अगर आपने भी यह परीक्षा दी थी तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SSC GD Constable Answer Key 2024

SSC GD Constable Answer Key 2024

SSC GD Constable Answer Key 2024: कब हुई जीडी कांस्टेबल परीक्षा

एसएससी जीडी कांस्टेबल के 26146 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 7 मार्च तक देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। हालांकि, कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की वजह से 16185 अभ्यर्थियों के लिए री-एग्जाम का आयोजन 30 मार्च को किया गया। बता दें कि इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए, जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया।

End of Feed