SSC GD Constable Answer Key 2024 Date and Time: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (SSC GD Constable Provisional Answer Key 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से जीडी कांस्टेबल आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC GD Constable Answer Key 2024
SSC GD Constable Exam 2024: कब व कैसे हुई परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 21 फरवरी, 22 फरवरी 23 फरवरी, 24 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी, 29 फरवरी, 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2024 को किया गया। इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 सवाल पूछे गए, जिसे हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया गया। अब अभ्यर्थी बेसब्री से आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट का इंतजार कर रहे हैं।
SSC GD Constable Answer Key 2024: कब जारी होगी आंसर-की
एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की इसी सप्ताह जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आंसर-की जारी होने के बाद अभ्यर्थी तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और फिर रिजल्ट जारी किया जाएगा।
How to download SSC GD Constable Answer Key 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- फिर जीडी कांस्टेबल आंसर-की 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी आंसर-की चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही फिर फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। इस प्रक्रिया के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 26146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये से 69100 रुपये महीने वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
