SSC GD Constable Admit Card 2024: जारी हुए एडमिट कार्ड, इन दो रीजन के उम्मीदवार करें डाउनलोड

SSC GD Constable Admit Card 2024 Download Link: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 एसएससी मध्य क्षेत्र और उत्तर पूर्वी क्षेत्र द्वारा आज 10 फरवरी को ssc-cr.org और sscner.org.in पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है।

SSC GD Constable Admit Card 2024 Released for SSC Central Region and North Eastern Region: एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024 जारी दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने आज 10 फरवरी को केवल एसएससी मध्य क्षेत्र और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के लिए प्रवेश पत्र जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार ssc-cr.org और sscner.org.in पर एडमिट कार्ड चेक व डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Constable Admit Card 2024

एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2024

इससे पहले, पश्चिमी क्षेत्र (WR), मध्य प्रदेश क्षेत्र (MPR) और उत्तर पश्चिमी क्षेत्र के कर्मचारी चयन आयोग ने जीडी कांस्टेबल/ जीडी राइफलमैन परीक्षा 2024 (GD Constable/GD Rifleman Exam 2024) के लिए प्रवेश पत्र और आवेदन की स्थिति का लिंक sscwr.net, sscmpr.org and sscnwr.org पर सक्रिय कर दिया था। जिन अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार कर लिया गया है, वे आयोग की क्षेत्रीय वेबसाइट पर जाकर एसएससी जीडी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed