SSC GD Constable Exam 2024, SSC GD Constable Admit Card 2024 Release Date: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी कांस्टेबल एग्जाम का आयोजन फरवरी में किया जाना है। आयोग ने हाल ही में इस एग्जाम का एप्लीकेशन स्टेट्स जारी किया है। हालांकि, एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड अभी तक नहीं जारी किया गया है। एडमिट कार्ड जारी होते ही अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
SSC GD Constable Admit Card 2024
SSC GD Constable Admit Card 2024: एडमिट कार्ड का इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड फरवरी के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
SSC GD Constable Exam 2024 Date: इस तारीख को होगी परीक्षा
एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 20 फरवरी, 21 फरवरी, 22 फरवरी 23 फरवरी, 24 फरवरी, 26 फरवरी, 27 फरवरी, 28 फरवरी, 29 फरवरी, 1 मार्च, 5 मार्च, 6 मार्च, 7 मार्च, 11 मार्च और 12 मार्च 2024 को होगी। इस परीक्षा में 160 अंकों के 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
How to download SSC GD Constable Admit Card 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC GD Constable Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से जीडी कांस्टेबल के कुल 26146 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए लगभग 47.45 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
