SSC GD Exam Date 2026: कब होगी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा, जानें कब आएगा नया एग्जाम शेड्यूल और एडमिट कार्ड

SSC GD Exam Date 2026: 23 फरवरी को आयोजित होने वाली एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के स्थगित होने के बाद उम्मीदवार नई परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि उम्मीदवारों का यह इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा। एसएससी द्वारा इसी महीने में परीक्षा कि डेट जारी की जाएगी।

SSC GD Exam Date 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) द्वारा फरवरी में एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना था। लेकिन परीक्षा को कुछ कारणों के चलते स्थगित करने का फैसला लिया गया। इस समय भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार परीक्षा की नई डेट के घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच उम्मीद की जा रही है कि एसएससी द्वारा मार्च में SSC GD Exam Date 2026 की डेट घोषित की जाएगी।

SSC GD Exam Date 2026

कब होगी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

किस वजह से स्थगित हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा?

SSC द्वारा जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 फरवरी 2026 से होना था। लेकिन 17 फरवरी को एसएससी द्वारा एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया, जिसमें परीक्षा को स्थगित करने की सूचना दी गई थी। इस नोटिस में परीक्षा को टालने के पीछे कोई स्पष्ट वजह नहीं दी गई थी। माना जा रहा है कि परीक्षा को टालने के पीछे अन्य परीक्षाओं के साथ क्लैश और केंद्रों के पुनर्गठन के कारण यह फैसला लिया गया।

End of Feed