SSC GD Constable 2026: एसएससी ने जारी की कांस्टेबल जीडी की फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड, इस तारीख तक कर सकेंगे डाउनलोड

SSC GD Constable 2026: एसएससी द्वारा आयोजित की गई जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। इस परीक्षा मे शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

SSC GD Constable 2026: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission - SSC) द्वारा देश भर में आयोजित की जाने वाली 'कांस्टेबल (GD) भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। बता दें कि कांस्टेबल पदों पर भर्ती सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेस (CAPFs), एसएसएफ (SSF) और असम राइफल्स में निकाली गई थी। बता दें कि आयोग द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का रिजल्ट पहले ही 12 अक्टूबर 2026 को घोषित कर दिया गया था, जिसके बाद अब आयोग ने आधिकारिक रूप से फाइनल आंसर की, प्रश्न पत्र सह रिस्पॉन्स शीट और उम्मीदवारों के व्यक्तिगत अंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में बैठे थे, वे अब अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके पोर्टल से इन्हें देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Constable 2026

SSC GD Constable 2026 (Photo - AI/Newsroom Verified)

कब और कैसे डाउनलोड करें फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड?

उम्मीदवार को बता दें कि आयोग द्वारा 3 नवंबर 2026 की शाम में स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की जारी की गई थी। यह आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 17 नवंबर 2026 (शाम 05:00 बजे) के बीच उपलब्ध रहेगी। इसे डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगिन करना होगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि तय की गई समय सीमा (17 नवंबर 2026) के समाप्त होने के बाद रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं रहेंगे। इसलिए सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपने फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

End of Feed