Staff Selection Commission SSC GD Constable Answer Key 2023 जल्द जारी करने वाला है। एक बार आंसर की जारी होने के बाद आप ssc.nic.in से चेक व डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार यहां से लेटेस्ट स्टेटस व आंसर की जारी होने की संभावित तिथि चेक कर सकते हैं। बता दें, एसएससी द्वारा जारी की जाने वाली यह सबसे बेहतरीन परीक्षाओं में से एक है। एसएससी हर साल कांस्टेबल भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी करता है, और हर बार बड़ी मात्रा में लोगों की भर्ती करता है।
SSC जीडी कॉन्स्टेबल 2023 आंसर की
एक रिपोर्ट के अनुसार, SSC GD Constable Answer Key 2023 इन्हीं दिनों में जारी होने की संभावना है, हालांकि तारीख अभी तय नहीं है। परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक किया गया था। SSC GD Constable परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी।
SSC GD Constable के लिए पंजीकरण 27 अक्टूबर, 2022 से 30 नवंबर, 2022 तक किए गए थे। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था। अब अगला अपडेट आंसर की के रूप में आना है, जो कि इसी माह आने की उम्मीद है। एसएससी जीडी कांस्टेबल के पद के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए।
SSC GD कांस्टेबल परीक्षा के माध्यम से कई सेक्शन में नियुक्तियां की जाएंगी, जैसे केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, NIA, SSF आदि। SSC GD Constable Exam के माध्यम से कुल 45284 पदों को भरा जाएगा, जिसमें से 40274 रिक्तियां पुरुष कांस्टेबलों के लिए हैं और 4835 रिक्तियां महिला कांस्टेबलों के लिए हैं।
ध्यान दें, SSC GD Constable Answer Key 2023 जारी होने के बाद परीक्षार्थियों को आपत्ति करने का मौका दिया जाएगा, और कुछ दिनों के अंतर पर फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट के साथ टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल पर भी बने रहें।
