SSC Delhi Police MTS Notification 2023: कल जारी होगा दिल्ली पुलिस एमटीएस नोटिफिकेशन, जानें कब होगी परीक्षा

SSC Delhi Police MTS Notification 2023, SSC Delhi Police MTS Exam 2023 Date: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा दिल्ली पुलिस एमटीएस नोटिफिकेशन कल ssc.nic.in या delhipolice.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले यहां सभी आवश्यक जानकारी जरूर चेक कर लें।

SSC Delhi Police MTS Notification 2023, SSC Delhi Police MTS Exam 2023 Date: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा दिल्ली पुलिस एमटीएस एग्जाम (SSC Delhi Police MTS Exam 2023) का नोटिफिकेशन कल यानी 10 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in या delhipolice.gov.in पर 10 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

SSC Delhi Police MTS Notification 2023

SSC Delhi Police MTS Notification 2023

SSC Delhi Police MTS Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस मल्टी-टास्किंग स्टाफ (एमटीएस-सिविलियन) भर्ती के तहत कुक, सफाई कर्मचारी , मोची , धोबी , दर्जी, माली (गार्डनर), नाई आदि के कुल 888 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 18,000 रुपए से 56,900 रुपए महीने का वेतन दिया जाएगा।

End of Feed