SSC Delhi Police Constable Bharti 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, ssc.nic.in से करें अप्लाई, जानें क्या मांगी है योग्यता

SSC Delhi Police Constable Bharti 2023: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे युवाओं के बड़ी खबर है, आज 1 सितंबर से आवेदन करने के लिए विंडो को ओपन कर दिया गया है। इन पदों पर पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।

SSC Delhi Police Constable Vacancy 2023 PDF: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती शुरू हो गई है, इसके लिए आज 1 सितंबर को डिटेल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इसके साथ ही आवेदन के लिए विंडो को भी खोल दिया गया है। इन पदों पर पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा रही है। एसएससी कैलेंडर के अनुसार, 1 सितंबर से दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पदों के लिए ssc.nic.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।

delhi police constable vacancy 2023

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023 परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Delhi Police Constable Exam Date - कब होगी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023

एसएससी पहले ही इस बात की जानकारी दे चुका है दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए परीक्षाएं 14 नवंबर, 16 नवंबर, 20 नवंबर, 21, 22, 23, 28, 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 4 व 5 दिसंबर 2023 को आयोजित होगी।

End of Feed