SSC Delhi Police Constable Result 2023, SSC Delhi Police Constable Driver Final Result 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) एग्जाम का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Result 2023
SSC Delhi Police Constable Result 2023: कब हुई थी परीक्षा
एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (ड्राइवर) एग्जाम का आयोजन 21 अक्टूबर 2022 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन 14 अप्रैल से 2 मई 2023 तक किया गया। आयोग ने अब इस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
How to Download SSC Delhi Police Constable Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य वर्ग के 604 पद, ओबीसी के 353 पद, ईडब्ल्यूएस के 142 पद, एससी के 262 और एसटी के 50 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
