SSC CPO Result 2025: जारी हुए दिल्ली पुलिस एसआई परीक्षा का रिजल्ट, ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

SSC CPO Result 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों उम्मीदवार ssc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है।

SSC CPO Result 2025 Out: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज SSC CPO परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों में सब-इंस्पेक्टर टियर 1 की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतराज अब खत्म हो गया है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से सीपीओ टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इसमें सफल हुए सभी उम्मीदवारों के नामों को शामिल किया गया है, जो चयन प्रक्रिया यानी सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण में पहुंच गए हैं। नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो कर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

SSC CPO Result 2025

जारी हुए एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2025

कब हुई थी एसएससी सीपीओ परीक्षा

एसएससी सीपीओ प्रथम श्रेणी की परीक्षा का आयोजन SSC द्वारा 9 से 12 दिसंबर 2025 के बीच किया गया था। इस परीक्षा का आयोजन 3,072 रिक्तियों को भरने के लिए किया गया था। इस परीक्षा में पास हुए उम्मीदवार अगले चरण में पहुंच गए हैं।

End of Feed