SSC CPO Result 2024: जारी हुआ एसएससी सीपीओ टियर 1 रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें चेक

SSC CPO Result 2024, Sarkari Result 2024: कर्मचारी चयन आयोग ने सीपीओ टियर 1 एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

SSC CPO Result 2024, Sarkari Result 2024: एसएससी सीपीओ परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट (SSC CPO Tier I Result 2024) आज यानी 2 सितंबर को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एसएससी सीपीओ रिजल्ट 2024 डाउनलोड क सकते हैं।

SSC CPO Result 2024

SSC CPO Result 2024

SSC CPO Tier I Result 2024: जून में हुई थी परीक्षा

आयोग द्वारा सीपीओ पेपर 1 एग्जाम का आयोजन 27 जून, 28 जून और 29 जून 2024 को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 5 जुलाई को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 8 जुलाई की शाम 7 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। जबकि, आयोग ने आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। बता दें कि इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा।

End of Feed