SSC CPO Result 2023, SSC CAPF Delhi Police SI Result 2023 Date: एसएससी सीपीओ रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सीपीओ परीक्षा का रिजल्ट (SSC CPO SI Result 2023) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। फिलहाल अभ्यर्थी यहां जानें जनरल, SC, ST और OBC का पासिंग मार्क्स चेक कर सकते हैं।
SSC CPO SI Result 2023
SSC CPO SI Result 2023: कब हुई थी परीक्षा
सीएपीएफ और दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर के कुल 1876 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 7 अक्टूबर को जारी की गई और अभ्यर्थियों को 9 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
SSC CPO SI Result 2023 Date: कब तक आएगा रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एसएससी सीपीओ परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर के आखिरी या नवंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। नतीजे जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download SSC CPO Result 2023
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- फिर एसएससी सीपीओ रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम व रोल नंबर चेक कर सकते हैं।
SSC CPO Passing Marks 2023: कितना होगा पासिंग मार्क्स
एसएससी सीपीओ परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
