SSC CPO Exam City Slip 2025 Released: एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीपीओ (CPO) परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC CPO Exam City Slip 2025 Released: यहां डाउनलोड करें एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की एग्जाम सिटी स्लिप
SSC CPO Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एसएससी सीपीओ भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। बता दें यह परीक्षा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीपीएएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CPO Exam City Slip 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CPO Exam City Slip 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
SSC CPO Admit Card 2025: कब जारी होगा एसएससी सीपीओ का एडमिट कार्ड
स्टाफ सेलेक्शन कमीशन किसी भी वक्त सीपीओ परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। उम्मीद है कि आज रात तक एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
SSC CPO Admit Card: बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगी एंट्री
ध्यान रहे उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
