SSC Delhi Police Constable Admit Card 2023, SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2023: एसएससी दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर ट्रेड टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में सफलता हासिल की है, वह दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Delhi Police Constable Admit Card 2023
SSC Delhi Police Constable Trade Test 2023: कब होगा ट्रेड टेस्ट
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर 2022 को किया गया था। वहीं, फिजिकल टेस्ट 14 अप्रैल से 28 अप्रैल तक हुआ। इसमें सफल अभ्यर्थियों को अब ट्रेड टेस्ट में उपस्थित होना होगा। ट्रेड टेस्ट का आयोजन 10 अक्टूबर से 8 नवंबर तक किया जाएगा।
How to Download SSC Delhi Police Constable Driver Admit Card 2023
- आधिकारिक वेबसाइट delhipoliceonline.in पर जाएं।
- फिर कांस्टेबल ट्रेड टेस्ट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Delhi Police Constable Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर के कुल 1411 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 8 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
