SSC CHSL Result 2024 Date, SSC CHSL Tier 1 Result 2024 PDF Download: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकेंगे। बता दें कि एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स (SSC CHSL Cut Off 2024) भी जारी किया जाएगा।
SSC CHSL Result 2024
SSC CHSL Result 2024 Expected Date: कब तक आएगा रिजल्ट
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित की गई थी। वहीं, इसकी प्रोविजनल आसंर-की 18 जुलाई को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट अगस्त के आखिरी या सितंबर के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
SSC CHSL Tier Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। वहीं, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस को 25 प्रतिशत और अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 20 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। बता दें कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे।
How to download SSC CHSL Result 2024
- एसएससी की आधिकारिक वेबासइट पर जाएं।
- फिर सीएचएसएल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC CHSL Result 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस परीक्षा के माध्यम से एलडीसी, पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 3712 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 8 अप्रैल से 7 मई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
