SSC CHSL Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड कंबाइंड हॉयर सेकेंडरी (10+2) लेवल (CHSL) टियर 1 परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 18 जुलाई तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 19 जुलाई निर्धारित की गई है। जबकि, अभ्यर्थी 23 जुलाई से 24 जुलाई तक आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 3131 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए टियर 1 परीक्षा का आयोजन 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025 तक किया जाएगा। वहीं, टियर 2 परीक्षा फरवरी- मार्च 2026 में आयोजित किए जाने की संभावना है।
SSC CHSL Exam 2025 (Photo Credit: Canva)
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं परीक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी की आयु 18 साल से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for SSC CHSL Exam 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC CHSL Exam 2025: कितने देना होगा शुल्क
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 18 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
