SSC CHSL Exam City: कब जारी होगी एसएससी सीएचएसल एग्जाम सिटी? जानें परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

CHSL Exam City: एसएससी ने इससे पहले परीक्षा प्रोसेस में बड़ा बदलाव लाते हुए अभ्यर्थियों को अपने हिसाब से एग्जाम तिथि, सिटी, शिफ्ट चुनने का मौका दिया था। ऐसे में देखना ये होगा कि कितने अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार स्लॉट मिलता है। आयोग जल्द ही एग्जाम सिटी की जानकारी जारी करने वाला है।

SSC CHSL Exam City: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द ही सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम सिटी जारी करने वाला है। परीक्षार्थी अपने रीजनल एसएससी की वेबसाइट से इसे चेक कर सकते हैं और साथ ही फिर डाउनलोड भी कर सकते हैं। एसएससी ने इससे पहले परीक्षा प्रोसेस में बड़ा बदलाव लाते हुए अभ्यर्थियों को अपने हिसाब से एग्जाम तिथि, सिटी, शिफ्ट चुनने का मौका दिया था। ऐसे में देखना ये होगा कि कितने अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार स्लॉट मिलता है।

SSC CHSL Exam City

SSC CHSL Exam City

कब होंगी एसएससी सीएचएसएल परीक्षा?

एसएससी सीएचएसल परीक्षा का आयोजन 12 नवंबर 2025 को होना है। इससे पहले एग्जाम 8 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक होने थे मगर नहीं हो सके। साथ ही आयोग ने इसको स्थगित करने को लेकर कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी नहीं किया था।

End of Feed