SSC CGL Admit Card 2025, SSC CGL Tier 1 Re Exam Admit Card 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 री एग्जाम के एडमिट कार्ड को लेकर अभ्यर्थी लगातार सर्च कर (SSC CGL Admit Card 2025) रहे हैं। हाल ही में कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल टियर 1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी (SSC CGL Tier 1 Re Exam Admit Card) की है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक एडमिट कार्ड 9 अक्टूबर 2025 को जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SSC CGL Admit Card 2025 Download: यहां डाउनलोड करें एसएससी सीजीएल टियर 1 का एडमिट कार्ड
SSC CGL Tier 1 Re Exam Date: कब होगी एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा
बता दें एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा करीब 126 शहरों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
SSC CGL Tier 1 Re Exam Admit Card 2025 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier 1 Re Exam Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
SSC CGL Tier 1 Re Exam Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- माता पिता का नाम
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
SSC CGL Tier 1 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे यहां एसएससी सीजीएल टियर 1 री एग्जाम में बिना एडमिट कार्ड के अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। बिना इसके प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
