SSC CGL Notification 2025 PDF Download Link at ssc.gov.in: एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। एसएससी द्वारा सीजीएल परीक्षा का नोटिफिकेशन 22 अप्रैल को जारी किया जाना था। वहीं, अभ्यर्थियों को 21 मई तक आवेदन करने का समय दिया जाना था। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानाकरी नहीं है। एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर तय समय के अंदर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
SSC CGL Notification 2025
SSC CGL Notification 2025: कौन कर सकेगा आवेदन
एसएससी सीजीएल परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु 18 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।
How to apply for SSC CGL Exam 2025
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर दें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक कॉपी संभाल कर रख लें।
SSC CGL Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा
एसएससी सीजीएल टियर 1 एग्जाम का आयोजन जून जुलाई में किया जा सकता है। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो टियर 1 परीक्षा में 200 अंकों के 100 सवाल होंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 0.50 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। ध्यान रहे कि टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही टियर 2 परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार करें।
