SSC CGL Notification 2024 Date: 24 जून को जारी होगा एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई

SSC CGL Notification 2024 Date (एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2024 कब आएगा): एसएससी द्वारा सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन पहले 11 जून को जारी किया जाना था। वहीं, अभ्यर्थियों को 11 जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया गया था। हालांकि, अब नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख में बदलाव कर दिया गया है।

SSC CGL Notification 2024 Date (एसएससी सीजीएल नोटिफिकेशन 2024 कब आएगा): एसएससी एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवेल (CGL) एग्जाम का नोटिफिकेशन 24 जून (SSC CGL Notification 2024 Date) को जारी कर दिया जाएगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर 24 जुलाई 2024 (SSC CGL Application 2024 Date) तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।

SSC CGL Notification 2024

SSC CGL Notification 2024

SSC CGL Notification 2024: इस तारीख को आएगा नोटिफिकेशन

आयोग द्वारा सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन पहले 11 जून को जारी किया जाना था। वहीं, अभ्यर्थियों को 11 जुलाई तक आवेदन करने का समय दिया गया था। हालांकि, संशोधित एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक सीजीएल एग्जाम का नोटिफिकेशन अब 24 जून को जारी किया जाएगा और अभ्यर्थी 24 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

End of Feed