SSC CGL Exam 2022: एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए ssc.nic.in पर जल्द करें अप्लाई, लास्ट डेट नजदीक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 2, 2022, 12:37 PM IST

SSC CGL Exam 2022, SSC CGL Recruitment 2022: कर्मचारी चयन (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य अभ्यर्थी 8 अक्टूबर 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल एग्जाम के माध्यम से 20,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन की लास्ट डेट नजदीक
  • ssc.nic.in पर जल्द करें आवेदन
  • दिसंबर में होगी टियर-1 परीक्षा

SSC CGL 2022, SSC CGL Exam 2022: कर्मचारी चयन (SSC) ने कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल (CGL) परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी एसएससी सीजीएल एग्जाम 2022 के लिए आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर 8 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू की गई थी। हाल ही में आयोग ने एक नोटिस भी जारी किया था, जिसमें अभ्यर्थियों को आखिरी तारीख से पहले आवेदन करने की सलाह दी गई थी। साथ ही यह भी बताया गया था कि तय समय के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी।

SSC CGL Exam 2022

एसएससी सीजीएल एग्जाम के लिए 8 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं।

एसएससी सीजीएल एग्जाम के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और रिसर्च असिस्टेंट सहित लगभग 20,000 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए। साथ ही आयु 18 साल से 32 साल के बीच होनी चाहिए।

End of Feed