SSC CGL Answer Key 2022: जारी हुई एसएससी सीजीएल आंसर की, यह रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 17, 2022, 07:26 PM IST

SSC CGL Answer Key 2022: कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा की उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Answer Key 2022: एसएससी सीजीएल आंसर की 2022 का इंंतजार खत्म हो चुका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा की उत्तर कुंजी आज यानी 17 दिसंबर को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC CGL Answer key 2022

एसएससी सीजीएल आंसर की 2022

आयोग द्वारा एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा (SSC CGL Tier 1 Exam 2022) का आयोजन 1 दिसंबर से 13 दिसंबर 2022 तक देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। आज आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति है तो आज 17 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 की शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 100 रुपए शुल्क भी जमा करना होगा। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

End of Feed