SSC CGL Tier II Admit Card 2023: इस दिन होगी एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा, जानें कब तक आएगा एडमिट कार्ड

SSC CGL Exam Date 2023, SSC CGL Tier II Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सीजीएल टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है तो यहां एग्जाम की डेट चेक कर सकते हैं।

SSC CGL Exam Date 2023, SSC CGL Tier II Admit Card 2023: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। जिन अभ्यर्थियों ने टियर 1 परीक्षा में सफलता हासिल की है, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in से टियर 2 एडमिट कार्ड (SSC CGL Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SSC CGL Tier II Admit Card 2023

SSC CGL Tier II Admit Card 2023

SSC CGL Tier II Exam 2023: कब होगी टियर 2 परीक्षा

एसएससी सीजीएल टियर 1 परीक्षा 14 जुलाई से 27 जुलाई तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 19 सितंबर को जारी किया गया था। टियर 1 परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब टियर 2 परीक्षा देनी होगी। जारी सूचना के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर 2 परीक्षा का आयोजन 25 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 27 अक्टूबर को किया जाएगा।

End of Feed