SSC ने जारी किया 3 भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल, दिल्ली पुलिस SI समेत देखें सभी परीक्षाओं की तारीखें

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने तीन परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इनमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट, डिपार्टमेंटल टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के साथ दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शामिल है।

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए नया अपडेट जारी किया है। आयोग ने तीन परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इनमें कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट, डिपार्टमेंटल टाइपिंग और स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट के साथ दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शामिल है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। SSC की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सन्स टेस्ट (CGEPT) के बैच 01/2027 और 02/2027 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 17 और 18 नवंबर 2026 को होगी।

SSC Exam Dates 2026 Announced

SSC ने जारी किया दिल्ली पुलिस SI समेत तीन भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

वहीं, सालाना डिपार्टमेंटल टाइपिंग टेस्ट (अंग्रेजी और हिंदी) तथा स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट का आयोजन 20 और 21 नवंबर को किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली पुलिस और CAPFs में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के पेपर-2 की परीक्षा 28 नवंबर 2026 को निर्धारित की गई है।

End of Feed