SSB Admit Card 2024, SSB SI ASI Constable Admit Card 2024: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 16 जनवरी को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in से अपना एडमिट कार्ड (SSB Admit Card 2024) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
SSB Admit Card 2024
SSB CBT Admit Card 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा
सशस्त्र सीमा बल में कांस्टेबल सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 22 जनवरी को किया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How to download SSB Admit Card 2024
- एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाएं।
- फिर CLICK TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR APPEARING IN CBT ON 22-01-2024 पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSB Recruitment 2024: कितने पदों पर होगी भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से सशस्त्र सीमा बल में असिस्टेंट कमांडेंट, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल सहित 1656 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
