एआई निगरानी में संपन्न हुई स्पेशल टीईटी, कुल 93681 अभ्यर्थी हुए शामिल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 87.92 प्रतिशत ने प्रतिभाग किया। परीक्षा की निगरानी के लिए पहली बार अत्याधुनिक एआई इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड रूम से सभी केंद्रों पर लगे कैमरों के माध्यम से सघन मॉनिटरिंग की गई। इसी व्यवस्था के तहत लखनऊ के एक केंद्र पर दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया।

यूपी टीईटी एग्जाम 2026

यूपी टीईटी एग्जाम 2026

छह मंडल मुख्यालयों पर दो पालियों में हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 03/2026 के अंतर्गत आयोजित परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ एवं आगरा के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में कराई गई। कक्षा 1 से 5 के लिए प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कक्षा 6 से 8 के लिए द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर शुचिता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई।

End of Feed