Short Term Courses for Trible Youth: इन युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए शुरू होंगे शार्ट टर्म कोर्सेज

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 22, 2024, 09:07 PM IST

Short Term Courses for Trible Youth: केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में आदिवासी और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के युवाओं को कुशल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

Short Term Courses for Trible Youth: केंद्रीय स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के अंतर्गत उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में आदिवासी और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के युवाओं को कुशल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मंत्रालय के राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) और इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) इस पहल में साझेदार हैं। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुताबिक स्किल इंडिया डिजिटल हब प्लेटफॉर्म से शार्टटर्म कोर्सेज सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। यह कोर्सेज उद्योग-मान्यता प्राप्त हैं, जिससे उनकी रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।

Short Term Courses for Tribal

आदिवासी युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए शार्ट टर्म कोर्सेज

प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा होने पर, कुशल युवाओं को देश के भीतर रोजगार के अवसरों तक पहुंच प्राप्त होगी। इसके अलावा, वे ग्लोबल मोबिलिटी और प्लेसमेंट व्यवस्था में विशेषज्ञता रखने वाली एनएसडीसी की सहायक कंपनी एनएसडीसी इंटरनेशनल द्वारा सुविधा प्राप्त इंटरनेशनल जॉब प्लेसमेंट के लिए पात्र होंगे।

End of Feed