SCI JCA Answer Key, Response Sheet 2026 Released: एससीआई जेसीए की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SCI JCA Answer Key 2026) खबर है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 250 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
SCI JCA Answer Key, Response Sheet 2026 Released: ऐसे डाउनलोड करें एससीआई जेसीए आंसर की
SCI JCA Answer Key 2026: इस डेट तक करें आंसर की पर ऑब्जेक्शन
यदि आपको लगता है कि किसी प्रश्न या उत्तर में किसी प्रकार का कोई संदेह है तो उम्मीदवार 23 नवंबर 2026 रात 11:55 तक अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को प्रश्नानुसार 100 रुपये आपत्ति शुल्क जमा करना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी प्रोविजनल आंसर की या रिस्पांस शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
SCI JCA Answer Key, Response Sheet 2026: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले sci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SCI JSA Answer Key/Response Sheet 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नाचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
इस आंसर की के मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों की तुलना भर्ती प्राधिकरण द्वारा दिए गए उत्तरों से कर सकेंगे और परिणाम घोषित होने से पहले अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकेंगे।
SCI JCA Exam Date 2026: कब हुई थी परीक्षा
बता दें सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट की भर्ती परीक्षा 22 नवंबर 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 30 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। यहां सफल होने वाले उम्मीदवार अगले चरण टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव टेस्ट और इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।
