Summer Vacation in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां कब हैं, क्या मौसम में बदलाव से बदल जाएगी डेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 4, 2023, 10:43 AM IST

Summer Vacation in Delhi Schools 2023 Date News: कई राज्यों में स्कूली बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टी यानी समय वेकेशन अनाउंस कर दी गई हैं। हालांकि बीते दो दिन से बारिश की वजह से मौसम बदल गया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या मौसम में बदलाव से बदल जाएगी समर वेकेशन की डेट।

Delhi Schools Summer Vacation 2023: प्रचंड गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था और इसी को देखते हुए कई राज्यों में स्कूली बच्चों के लिए गर्मियों की छुट्टी (Heat Wave) कर दी थी। हालांकि बीते दो दिन से दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। बारिश की वजह से यहां मौसम ठंडा हो गया है। ऐसे में सवाल ये है कि क्या मौसम में बदलाव से बदल जाएगी समर वेकेशन की डेट। आइये जानते हैं कि देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में कब होगी समर वेकेशन।

Summer Vacation in Delhi Schools

Summer Vacation in Delhi Schools

दिल्ली में समर वेकेशन को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। दिल्ली समर वेकेशन को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल या शिक्षा मंत्री आतिशी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द दिल्ली समर वेकेशन को लेकर ऑफिशियल जानकारी दी जाएगी।

End of Feed