School Holidays August: जम्मू से लेकर मुंबई तक, जानें आज 19 अगस्त को कहां कहां बंद हैं स्कूल

School Holidays August, Aaj kahan kahan school band Hein check August School holidays list: जम्मू, मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Mumbai Rain) और खराब मौसम (today weather report)के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। मुंबई में स्कूलों को बंद (Mumbai School Closed) रखने का आदेश दिया गया है तो दूसरी ओर जम्मू में बादल फटने की घटना के बाद स्कूल बंद हैं।

School Holidays August, Aaj kahan kahan school band Hein check August School holidays list: देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सोमवार को भी मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गया पिछले 8 घंटों के दौरान शहर में 177 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। जम्मू, मुंबई सहित देश के कई हिस्सों में भारी बारिश (Mumbai Rain) और खराब मौसम (today weather report) के चलते स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई में स्कूलों को बंद (Mumbai School Closed) रखने का आदेश दिया है तो दूसरी ओर जम्मू में बादल फटने की घटना के बाद स्कूल बंद हैं।

School Holidays August Mumbai School Closed News (AI)

School Holidays August Mumbai School Closed News (Photo: AI)

School Holidays August Mumbai

मौसम विभाग ने आज मुंबई और इसके उपनगरों में बहुत भारी से लेकर बहुत ज्यादा भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। इस दौरान 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र क्षेत्र के कोंकण क्षेत्र के अलग अलग जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। ठाणे व पालघर जिलों में 18 से 19 अगस्त तक ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया था। बारिश के चलते बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

End of Feed