March Holiday 2023: होली समेत ढेरों छुट्टियां पड़ेंगी मार्च में, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 6, 2023, 04:29 PM IST

March Holiday 2023: मार्च 2023 में सिर्फ होली ही नहीं बल्कि कई छुटिटयां पड़ेंगी, यदि आपके बच्चे या आप स्कूल विद्यार्थी हैं, तो यहां मार्च की हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, इस माह होली के अलावा भी कई दिन स्कूल जाने की बचत हो सकती है।

School Holiday March 2023: मार्च का महीना शुरू होते ही स्कूल के बच्चों के चेहरे पर नई रौनक सी दिखने लगती है, इसका मुख्य कारण इस महीने मिलने वाली छुट्टियां की लिस्ट है, जो कि काफी लम्बी है। मार्च 2023 में सिर्फ होली ही नहीं बल्कि ऐसे कई दिन होंगे, जिनमें एक स्कूल स्टूडेंट को घर पर रहने का मौका मिलेगा। यदि आपके बच्चे या आप स्कूल विद्यार्थी हैं, तो यहां मार्च की हॉलिडे लिस्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, इस माह होली के अलावा 7-8 दिनों की और छुट्टियां मिल सकती हैं।

school holiday in march

होली समेत ढेरों छुट्टियां पड़ेंगी मार्च में (image source - pixabay)

मार्च 2023 बच्चों के लिए एक रोमांचक समय हो जाता है, क्योंकि यह त्यौहार शुरू होने के साथ ही स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने का भी समय है। सर्दी खत्म होने के साथ ही वार्षिक परीक्षा का माहौल बन जाता है, और होली का सीजन आते ही छुट्टियों और घूमने के मौके बनने लगते हैं। उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां ज्यादातर स्कूल का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हैं, हालांकि 1 अप्रैल से स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक किए ता सकते हैं।

End of Feed