School Closed Today: हिमाचल प्रदेश के इस जिले में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, जारी हुआ आदेश

School Closed Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग शिमला ने 19 अगस्त के लिए कुल्लू जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।

School Closed Today: देश के कई राज्यों में भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। लगातार भारी बारिश की वजह से कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं, कहीं बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग शिमला ने 19 अगस्त के लिए कुल्लू जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। कुल्लू में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है।

School Closed (Photo Credit: Canva)

School Closed (Photo Credit: Canva)

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि छात्रों और शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 19 अगस्त 2025 को कुल्लू और बंजार क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसमें सरकारी और निजी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी कॉलेज, आंगनवाड़ी केंद्र और अन्य सभी शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं। उपायुक्त कुल्लू एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सुरक्षा एवं आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें ताकि छात्रों और कर्मचारियों की भलाई बनी रहे।

End of Feed