UP Uttarakhand School Closed News: यूपी और उत्तराखंड के स्कूलों में छुट्टी! उत्तराखंड सरकार ने भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते चंपावत, पौड़ी और उधम सिंह नगर में कक्षा 1 से 12 तक के स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों को 7 अगस्त तक बंद रखने का फैसला लिया है। इधर, यूपी में भी आज 6 अगस्त को नई विज्ञप्ति जारी कर 7 और 8 अगस्त को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।
भारी बारिश और आईएमडी अलर्ट के चलते यूपी और उत्तराखंड के स्कूल 2 दिन के लिए बंद
School Closed in Uttarakhand: पहले बात उत्तराखंड की जहां कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। चंपावत, पौड़ी और उधम सिंह नगर जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 7 अगस्त को भी बंद रहेंगे।
यह निर्णय भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा क्षेत्र में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी के बाद लिया गया है। खराब मौसम के दौरान छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। उत्तराखंड में स्कूल बंद होने और मौसम संबंधी अलर्ट के बारे में अपडेट रहने के लिए इस लेख को नियमित रूप से देखें। बता दें, इससे पहले आज 6 अगस्त को उत्तराखंड में स्कूलों की छुट्टी थी।
School Closed in UP: आज कुछ देर पहले जारी विज्ञप्ति में लिखा है:-
'जनपद लखीमपुर खीरी में अत्यधिक वर्षा होने के कारण जलभराव एवं अतिवृष्टि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी महोदया लखीमपुर खीरी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुक्रम में जनपद लखीमपुर खीरी के बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन समस्त परिषदीय / मान्यता प्राप्त / सहायता प्राप्त, बोर्ड के हिन्दी /अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय (कक्षा 1 से 8 तक) के समस्त विद्यालयों में दिनांक 07.08.2025 से 08.08.2025 तक अवकाश घोषित किया जाता है।
देखें नोटिस:
विज्ञप्ति में आगे लिखा है:-
शिक्षक / शि०मि० / अनुदेशक प्रेरणा पर ऑनलाइन डी०बी०टी कार्य, यूडायस कार्य की पैडेंसी समाप्त करायेंगे, जिसकी मॉनिटरिंग खण्ड शिक्षा अधिकारी लगातार करेगें। ब्लॉक संसाधन केन्द्र पर एफ०एल०एन० प्रशिक्षण / अन्य प्रशिक्षण का संचालन सुचारू रूप से गतिमान रहेगा।
उक्त आदेश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
(प्रवीण कुमार तिवारी) जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लखीमपुर खीरी।'
