School Closed: देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, जिससे कई राज्यों में जलभराव, नदियों के उफान और भूस्खलन जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) द्वारा भारी बारिश का अलर्ट जारी किए जाने के बाद अक्सर अभिभावकों और छात्रों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या सुरक्षा के लिहाज से उनके शहर में आज स्कूल बंद रहेंगे। बारिश और खराब मौसम को देखते हुए विभिन्न राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों द्वारा स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर अवकाश का फैसला लिया जाता है। आइए जानते हैं दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में स्कूलों के संचालन और छुट्टियों को लेकर क्या स्थिति है।
School Closed (Photo - AI)
दिल्ली-एनसीआर में स्कूल की छुट्टी का स्टेटस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद) में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या देखी गई है। लगातर हो रही बारिश के बीच भी स्कूलों का संचालन जारी है। लेकिन आज 26 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में स्कूल बंद रहेंगे। बता दें कि यह फैसला भारी बारिश को देखते हुए नहीं लिया गया है, बल्कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर स्कूल और अन्य शैक्षणिक में छुट्टी होती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BBOSE June 2026 आंसर की हुई जारी, 27 अगस्त तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
उत्तराखंड में मौसम और स्कूलों का अपडेट
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और भूस्खलन का जोखिम बना रहता है। सभी जिलाधिकारियों कि मौसम की स्थिति पर नजर है, आवश्यकता होने पर कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी की घोषणा की जा सकती है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों और स्कूलों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की भी छुट्टी होगी इसलिए घर से निकलने से पहले हॉलीडे कैलेंडर जरूर चेक करें।
केरल में आज बंद रहेंगे स्कूल
जहां देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की जा रही है, वहीं केरल में 26 अगस्त को ओणम (Kerala Onam Holiday) के कारण स्कूलों-कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। बता दें कि ओणम त्योहार पौराणिक राजा महाबली के सम्मान और फसल के मौसम के उत्सव के रूप में केरल में मनाया जाता है। इस दिन सभी स्कूल बंद रहते हैं।
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद
आज यानी 26 अगस्त को पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा, झाड़ग्राम, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव के चलते स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। आने वाले घंटों में मौसम की स्थिति को देखते हुए अन्य कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किए जा सकते हैं। अभिभावक स्कूलों की वेबसाइट और जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
बस्ती समेत यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रयागराज, बस्ती और अन्य कई जिलों में 25 अगस्त को स्कूल बंद किए गए थे। आज 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के अवसर पर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभिभावक स्कूलों से संपर्क करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan RVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में भर्ती के लिए आवेदन की लास्ट डेट आगे बढ़ी, इस दिन तक कर सकते हैं रजिस्टर
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर इन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल
आज, 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी है। इस इस दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, उत्तराखंड और गुजरात समेत देश के कई राज्यों में अवकाश रहता है। इस स्थिति में आज कई स्थानों पर स्कूल बंद रह सकते हैं। माता-पिता को सलाह दी जाती है, कि बच्चों को स्कूल भेजने से पहले संबंधित स्कूल से संपर्क करें और स्कूल की छुट्टी को लेकर अपडेट लें।
अभिभावकों और छात्रों के लिए सलाह
मौसम में अचानक बदलाव और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असत्यापित खबर या सोशल मीडिया की अफवाह पर भरोसा न करें। अपने बच्चे के स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप, नोटिस बोर्ड, या संबंधित जिला प्रशासन/जिलाधिकारी (DM) के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी आदेशों की ही पुष्टि करें।
