School Closed: 16 नवंबर को स्कूल बंद रहेंगे या खुले? जानें दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में छुट्टियों को लेकर क्या हैं नियम

School Closed: छठ पर्व को देखते हुए कई राज्यों में 16 नवंबर को छुट्टी की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में छुट्टी को लेकर क्या अपडेट है।

School Closed: नवंबर का महीना त्योहारों और विशेष तिथियों से भरा होता है, जिसके चलते अक्सर स्कूली बच्चों और अभिभावकों के मन में छुट्टियों को लेकर संशय बना रहता है। वर्तमान में उत्तर भारत के कई राज्यों में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा और अन्य स्थानीय आयोजनों का माहौल बना हुआ है। ऐसे में कई स्थानों और शहरों में स्थानीय प्रशासन द्वारा छुट्टियों (Chhath holidays in schools) की घोषणा की गई है। मीडिया प्लेटफॉर्म्स और खबरों के बीच यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि क्या आगामी 16 नवंबर को देश के विभिन्न राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे या नियमित रूप से खुलेंगे? इस असमंजस को दूर करने के लिए आइए जानते हैं कि दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य राज्यों में क्या है छुट्टी को लेकर अपडेट -

School Closed on November 16

School Closed (Photo - AI/Newsroom Verified)

क्या 16 नवंबर को है कोई आधिकारिक अवकाश?

कैलेंडर के दृष्टिकोण से देखें तो 16 नवंबर को कोई राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) या बड़ा गजेटेड अवकाश निर्धारित नहीं है। लेकिन इस साल आस्था का पर्व छठ 15 और 16 नवंबर को मनाया जा रहा है। 15 नवंबर को रविवार होने के कारण अधिकांश राज्यों में छठ की छुट्टी 16 नवंबर को घोषित की गई है। इस दौरान कई स्थानों पर स्कूलों का संचालन नियमित तौर पर किया जाएगा, तो वहीं कई राज्यों और शहरों में स्कूलों बंद रहेंगे। छात्रों और अभिभावकों को सलाह है कि वह संबंधित स्कूल से छुट्टी के संबंध में जानकारी प्राप्त करें ताकि बाद में किसी प्रकार की कंफ्यूजन न रहे।

End of Feed