School Closed : चमोली में कक्षा 1-12 तक के स्कूलों की छुट्टी, बर्फबारी के अलर्ट के बीच उत्तराखंड के इन जिलों में छुट्टी का ऐलान

School Closed : उत्तराखंड में बर्फबारी के अलर्ट के बाद प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी का अपडेट जारी किया है। हाल ही में चमोली जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं को बंद रखने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड के ही अन्य जिलों में भी स्कूलों की छुट्टी को लेकर अपडेट जारी किये गए हैं। School Closed Today, Today School Closed News

School Closed Today : पहाड़ों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जगहों पर आज भारी बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस कड़ी में मौसम विभाग की तरफ से 28 जनवरी यानी आज उत्तराखंड के चमोली जिले में कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम को ध्यान में रखते हुए अन्य जिलों के लिए भी छुट्टी का ऐलान किया गया है। यहां चमोली से पहले अल्मोड़ा जिले में भी 28 जनवरी की छुट्टी घोषित की गई थी। बारिश की संभालना को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश जारी किये थे। साथ ही आंगनबाड़ी भी बंद रखने के आदेश थे। इसके अलावा पिथौरागढ़ में भी आज स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी हैं।

Today School Closed

Today School Closed

प्रशासन ने दिए अलर्ट रहने के आदेश

पहाड़ों में हो हरी भारी बारिश और बर्फबारी के अलर्ट के बाद प्रशासन ने जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने के कहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बर्फबारी का सिलसिला 31 जनवरी तक जारी रह सकता है। ऊधमसिंह नगर के भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

End of Feed