School Closed: गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर, पटना में 31 अगस्त तक बंद रहेंगे 76 स्कूल, डीएम का आदेश जारी

School Closed in Patna: बिहार की राजधानी पटना में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर चला गया है। इस वजह से पटना जिले के कई स्कूलों को बंद कर दिया गया है। गंगा नदी के तेज बहाव के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों के जीवन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इससे संबंधित आदेश पटना के जिलाधिकारी ने जारी कर दिया है।

School Closed in Patna: पटना जिले के कई इलाको में सरकारी स्कूलों को 31 अगस्त तक बंद करने का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फैसला जिला मजिस्ट्रेट चद्रशेखर सिंह ने बाढ़ का खतरा देखते हुए लिया है। कहा जा रहा है कि हालात तब तक नॉर्मल नहीं होते हैं, तो छुट्टियों को आगे बढ़ाया जा सकता है। पटना जिला प्रशासन ने गांव के इलाकों में 76 सरकारी स्कूलों बंद रखने का आदेश दिया है।

School Closed in Patna

पटना में स्कूल बंद

जिला मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर सिंह के जरिए मंगलवार को एक सर्कुलर जारी किया गया था। इस सर्कुलर के मुताबिक गंगा नदी में जल स्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए पटना जिले के आठ ब्लॉकों में कुल 76 सरकारी स्कूल 31 अगस्त तक बंद रहेंगे।

End of Feed