School Closed in Delhi and UP: दिल्ली में आज सभी स्कूल बंद, यूपी के इन जिलों में भी छुट्टियां, जानें कब से शुरू होंगी क्लासेस

School and College Closed in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दिल्ली में आज यानी 5 फरवरी 2025 को मतदान होने वाला है। चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। इसके मद्देनजर सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालय भी बंद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का असर भी स्कूलों पर पड़ा है। कई जिलों में स्कूलों की छुट्टियां कर दी गई हैं।

School and College Closed in Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने पहले ही घोषणा कर दी है कि मतदान के दिन औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित दिल्ली में सभी केंद्र सरकार के कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में भी छुट्टियां रहेंगी। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होंगे। इसके अलावा यूपी के भी कई जिलों में स्कूलों को बंद किया गया है। आइए जानते हैं यूपी के किन जिलों में छुट्टियां रहेंगी।

School Closed Update

दिल्ली में स्कूल बंद

Delhi School Closed: दिल्ली में स्कूल बंद

चुनाव के दिन, विभिन्न स्कूल भवनों को मतदान केंद्र के रूप में उपयोग किया जाता है। यह एक और कारण है कि 5 फरवरी 2025 को स्कूल बंद रहेंगे। यह चुनाव के दौरान एक मानक अभ्यास है, जहां स्कूल बंद रहते हैं। दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Election Date 2025) के चलते आज सरकारी छुट्टी का आदेश जारी किया गया है।

End of Feed