School Bag Policy: स्कूली छात्रों को भारी बैग से राहत, छात्र के वजन के हिसाब से तय होगा बैग

School News: बिहार सरकार अब स्कूली बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर सख्त हो गई है। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को एनसीईआरटी की स्कूल बैग गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।

School Bag Policy: बिहार सरकार अब स्कूली बच्चों के भारी स्कूल बैग को लेकर सख्त हो गई है। शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को एनसीईआरटी की स्कूल बैग गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है। (School News) नए नियम के अनुसार अब किसी भी छात्र के स्कूल बैग का वजन उसके शरीर के कुल वजन का 10 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए। नियमों का पालन न करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जा सकती है।

School Bag Policy

School Bag Policy (chatgpt)

बच्चे के वजन के अनुसार तय होगा बैग का वजन

नई व्यवस्था के तहत बच्चों के स्कूल बैग का वजन उनके शरीर के वजन के हिसाब से तय किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर किसी बच्चे का वजन 25 किलो है, तो उसके बैग का वजन 2.5 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। इसी तरह 20 किलो वजन वाले बच्चे का बैग 2 किलो तक ही होना चाहिए।

End of Feed