CBSE Row: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई को जारी किया नोटिस, शुक्रवार तक मामला सुलझाने के दिए निर्देश

सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय छात्र प्रणसू पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने CSBE को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार (12 जून 2026) तक जवाब मांगा है।

CBSE Row: सऊदी अरब के छात्र प्रणसू पटेल द्वारा दायर याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट (SC) ने सुनवाई की। खाड़ी देशों में रहने वाले सीबीएसई 12वीं के छात्र की खाली मार्कशीट के मामले पर सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया और सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) नोटिस जारी किया है। अदालत ने बोर्ड को मौखिक निर्देश दिया है कि वह आगामी शुक्रवार यानी 12 जून तक इस पूरे विवाद का समाधान निकाले।

SC issues Notice to CBSE

Photo- SC Website

सुप्रीम कोर्ट ने बोर्ड से मांगा जवाब

सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय छात्र प्रणसू जिगरकुमार पटेल की याचिका पर सुनवाई करते हुए देश की सर्वोच्च अदालत ने सीबीएसई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। छात्र का आरोप था कि 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षा में शामिल होने के बावजूद बोर्ड ने उसका रिजल्ट जारी नहीं किया। रिजल्ट चेक करने पर उन्हें बिना अंकों वाली खाली मार्कशीट दे दी गई। कोर्ट ने छात्र के भविष्य और इस मामले की गंभीरता को देखते हुए बोर्ड को तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

End of Feed