SBI Dean, Faculty, Marketing Executive Recruitment 2026: एसबीआई में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (SBI Dean Recruitment 2026) खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यहां पर डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यहां उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के डायरेक्ट किया जाएगा। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 है। यहां आप एसबीआई डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
SBI Recruitment 2026: एसबीआई डीन, फैकल्टी और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर वैकेंसी
SBI Dean, Faculty, Marketing Executive Qualification: एसबीआई डीन, फैकल्टी के लिए एग्जीक्यूटिव क्वालिफिकेशन
एसबीआई डीन के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एमबीए/पीजीडीएम/पीजीडीबीए या समकक्ष डिसिप्लीन में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए या पीएचडी/एमफिल किया हो। कम से कम 15 साल का अनुभव भी हो। जिसमें से 03 साल का एक्सपीरियंस डीन/डिप्टी डीन/प्रिंसिपल/डायरेक्टर/डिप्टी डायरेक्टर/जॉइंट डायरेक्टर/हेड सेंटर हेड/चीफ लर्निंग ऑफिस/एसवीपी/वीपी या समकक्ष का हो।
फैकल्टी के लिए क्वालिफिकेशन
वहीं फैकल्टी के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां एमबीए/पीजीडीएम/एमएचआरएम/फाइनेंस/बैंकिंग एग्जीक्यूटिव एग्जीकेशन और टीचिंग एक्सपीरियंस वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
SBI Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI Dean, Faculty And Marketing Executive Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर स्कोन कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेवल कर लें।
SBI Dean, Faculty Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई डीन और फैकल्टी के पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन बिना परीक्षा के एप्लिकेशन फॉर्म के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू कम डेमो सेशन के जरिए किया जाएगा। वहीं मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के पदों पर अभ्यर्थियों का सेलेक्शन शॉर्टलिस्टिंग व इंटरव्यू के आधार पर होगा।
