SBI Recruitment 2026: एसबीआई एससीओ, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

SBI Recruitment 2026, Sarkari Naukri: एसबीआई ने मैनेजर, एससीओ, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

SBI Recruitment 2026, Sarkari Naukri: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। एसबीआई ने मैनेजर, एससीओ, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 20 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibpsreg.ibps.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए कल यानी 20 नवंबर 2026 से आवेदन शुरू हो चुका है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2026 है। यहां आप एसबीआई एससीओ, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

SBI Recruitment 2026, Sarkari Naukri

SBI Recruitment 2026: एसबीआई में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

SBI Recruitment 2026: आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 20/11/2026
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date for Apply Online) : 10/12/2026
  • एग्जाम फीस जमा करने की आखिरी तारीख (Last Date for Pay Exam Fee) : 10/12/2026
  • परीक्षा की तारीख (Exam Date) --
  • एडमिट कार्ड कब आएगा (Admit Card Available) --

End of Feed