SBI PO Prelims Admit Card 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, इस वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

SBI PO Prelims Admit Card 2025 Sarkari Result: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च, 16 मार्च और 24 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 8 मार्च और 15 मार्च को होनी थी, जिसे किन्हीं कारणों से संशोधित कर दिया गया।

SBI PO Prelims Admit Card 2025: एसबीआई पीओ प्रीलिम्स की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) प्रोबेशनरी ऑफिसर प्रीलिम्स परीक्षा (SBI PO Prelims Exam 2025) का एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगा। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Admit Card 2025

SBI PO Prelims Exam 2025: कब होगी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 8 मार्च, 16 मार्च और 24 मार्च को किया जाएगा। इससे पहले यह परीक्षा 8 मार्च और 15 मार्च को होनी थी, जिसे किन्हीं कारणों से संशोधित कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed