SBI PO Prelims Admit Card 2025, SBI PO Admit Card 2025: एसबीआई पीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए (SBI PO Prelims Admit Card) बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) इस माह के अंत तक प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर (SBI PO Admit Card) सकता है। प्रीलिम्स के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
SBI PO Prelims Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड
SBI PO Prelims Exam Date 2025: कब होगी परीक्षा
बता दें एसबीआई पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा 2, 4 और 5 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में निर्धारित होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए पीओ के कुल 541 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
SBI PO Prelims Admit Card 2025 Download: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले sbi.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI PO Prelims Admit Card 2025 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
ध्यान रहे एसबीआई पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।
SBI PO Prelims Admit Card 2025: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकार
- अभ्यर्थी का नाम (Candidate Name)
- रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- डेट ऑफ बर्थ (DOB)
- परीक्षा का नाम (Exam Name)
- परीक्षा का समय (Exam Timing)
- एग्जाम सेंटर का पता (Exam Centre Address)
- एग्जाम सेंटर का नाम (Exam Centre Name)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ (Passposrt Size Photograph)
- हस्ताक्षर (Signature)
ध्यान रहे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद नीचे दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पढें।
