SBI PO Admit Card 2026 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब SBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। SBI PO Admit Card 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको sbi.bank.in या ibpsreg.ibps.in पर जाने की जरूरत है। बता दें, इस साल बैंक देशभर में 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती करेगा। प्रारंभिक (Prelims) परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य है।
एसबीआई पीओ परीक्षा के लिए एडमिट जारी
SBI PO Admit Card 2026 Download करने का क्या है तरीका?
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in या ibpsreg.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर SBI PO Admit Card 2026 Link पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड/रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।
- इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या बैंक पासबुक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा, यदि जरूरी हो तो स्कूल/कॉलेज या किसी गजेटेड अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणित फोटो पहचान पत्र भी साथ रखें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र की एक स्व-प्रमाणित फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी।
कैसे होगा चयन?
SBI PO भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।
| पहला चरण | प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) |
| दूसरा चरण | मुख्य परीक्षा (Mains) |
| तीसरा चरण | साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू |
परीक्षा में इन चीजों को ले जाने की अनुमति नहीं
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, टैबलेट, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, वॉलेट, नोट्स, चार्ट, ढीले कागज या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न लेकर जाएं।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की जांच की जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी के पास प्रतिबंधित वस्तु पाई जाती है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
