SBI Clerk Prelims Result 2024: जारी होने वाला है एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SBI Clerk Prelims Result 2024, SBI Junior Associate Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

SBI Clerk Prelims Result 2024, SBI Junior Associate Prelims Result 2024: एसबीआई क्लर्क रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट (SBI Clerk Prelims Result 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया था तो बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

SBI Clerk Prelims Result 2024

SBI Clerk Prelims Result 2024

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 5 जनवरी, 6 जनवरी, 11 जनवरी और 12 जनवरी देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि प्रीलिम्स एग्जाम में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स एग्जाम में शामिल होने के योग्य होंगे।

End of Feed