SBI Clerk Prelims Admit Card 2022 Released, sbi.co.in: एसबीआई क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank Of India) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यहां आवेदन करने वाले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर (SBI Clerk Admit Card 2022) सकते हैं। क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 12 नवंबर 19 नवंबर और 20 नवंबर 2022 को आयोजित की जाने की संभावना है। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से एसबीआई के विभिन्न ब्रांचो में क्लर्क के 5000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
यहां डाउनलोड करें एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2022
प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। बता दें एसबीआई क्लर्क एकमात्र ऐसा पद है, जहां नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौर से नहीं गुजरना होता। ध्यान रहे परीक्षा हॉल में बिना प्रवेश पत्र के एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Admit Card 2022, यहां करें डाउनलोड
- सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SBI Clerk Prelims Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसकी एक छायाप्रति निकाल लें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, अपना नाम, पिता का नाम, पंजीकरण संख्या व फोटो चेक कर लें। यदि इसमें कोई श्रुटि पाई जाती है, तो मेल कर एसबीआई को सूचित करें। ध्यान रहे यदि प्रवेश पत्र पर अंकित फोटो से आपका चेहरा मैच नहीं होता है तो किसी भी हाल में परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा।
कब होगी मेन्स की परीक्षा?
प्रीलिम्स में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मेन्स की परीक्षा अनिवार्य होगी। उम्मीद की जा रही है कि, दिसंबर के अंत तक या फिर जनवरी 2023 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि अभी इससे संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।
