SBI Clerk Prelims 2025 Result Out: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी किया है। जिन भी अभ्यर्थियों ने ये परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रजिस्ट्रेश नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।
SBI Clerk Prelims Result 2025 Out (iStock)
जारी हुआ एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट
भारतीय स्टेट बैंक ने क्लर्क परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आप अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिये जूनियर एसोसिएट्स के कुल 6589 पदों पर रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।
कब हुई थी परीक्षा?
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 21 और 27 सितंबर 2025 को कराई गई थी। एसबीआई क्लर्क भर्ती में जनरल कैटेगरी के लिए 2225 हैं। ईडब्लूएस के लिए 508 पद, ओबीसी के लिए 1179 पद, अनुसूचित जाति के लिए 788 पद, अनूसूचित जनजाति के लिए 450 पदों पर भर्ती होनी है। चयन के लिए सबसे पहले ऑनलाइन प्रीलिमनरी एग्जाम हो चुका है।
कैसे चेक करें एसबीआई प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर दिए गए करियर सेक्शन में क्लिक करें।
- इसके बाद SBI Clerk Prelims Resylt 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करना होगा।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
- अच्छी तरह से चेक कर अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर दीजिये।
- भविष्य के लिए रिजल्ट पीडीएफ का प्रिंटआउट ले लें।
अब इसमें पास हुए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मुख्य परीक्षा में जो उम्मीदवार पास होंगे, उन्हें स्थानीय भाषा के टेस्ट से गुजरना होगा। टेस्ट उसी लोकल लैंग्वेज का होगा, जिसका चयन आवेदन फॉर्म भरने के समय कैंडिडेट्स ने किया होगा।
