SBI Clerk Mains Result 2025 Declared at sbi.co.in: एसबीआई क्लर्क परीक्षा में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से क्लर्क मेन्स परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 2 जून को जारी कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायेरक्ट लिंक से भी एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
SBI Clerk Mains Result 2025 Declared
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को किया गया। इस परीक्षा में जनरल इंग्लिश, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड और जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस से कुल 200 अंकों के 190 सवाल पूछे गए। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए कुल 2 घंटे और 40 मिनट का समय दिया गया। बता दें कि परीक्षा में गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है।
How to download SBI Clerk Mains Result 2025
- एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर एसबीआई क्लर्क मेन्स रिजल्ट पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- अभ्यर्थी इस पीडीएफ में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- आप चाहें तो इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SBI Clerk Recruitment 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती
एसबीआई क्लर्क मेन्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के माध्यम से एसबीआई क्लर्क के कुल 14191 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक क सकते हैं।
